04/06/2026
आप सादर आमंत्रित हैं।
Official page of Communist Party of India (CPI) Bihar State Council
On December 26, 1925, a few ardent young patriots moved by the urge to free the motherland from colonial bo***ge, inspired by Socialist Ideology and fired with revolutionary zeal, braved imperialist persecution and came together to form CPI.
04/06/2026
आप सादर आमंत्रित हैं।
02/06/2026
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ( CPI ) से जुड़े इन दोनों महान कलाकारों ( फिल्मकार ऋत्विक घटक व संगीतकार सलिल चौधरी ) की जन्मशताब्दी समारोह में आप सादर आमंत्रित हैं।
4 जून ( गुरुवार ) 4.30 बजे। कालिदास रंगालय, गांधी मैदान, पटना
आयोजक - प्रगतिशील लेखक संघ
01/06/2026
मधेपुरा जिला के आलमनगर स्थित राजमहल विवाह भवन के सभागार दिनांक: 31 मई 2026 को बिहार राज्य किसान सभा के तत्वावधान में मक्का उत्पादक किसानों का क्षेत्रीय सम्मेलन संपन्न हुआ ।
सम्मेलन का उद्घाटन बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं मधेपुरा के विधायक प्रोO चंद्रशेखर ने की। जबकि सम्मेलन के बतौर अतिथि बिहार राज्य किसान सभा के महासचिव रामचंद्र महतो एवं मुख्य वक्ता अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रमोद प्रभाकर ने मक्का उत्पादक किसानों की समस्या एवं उसके समाधान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
किसानों ने प्रस्ताव पारित कर आलमनगर या चौसा में मक्का आधारित उद्योग लगाने, मधेपुरा में मक्का अनुसंधान केंद्र स्थापित करने, मक्का का लाभकारी दाम देने ,कृषि ऋण माफ करने, उन्नत एवं प्रमाणित बीज मुहैया कराने की मांग सरकार से की ।
किसानों ने कहा कि हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो संघर्ष तेज एवं उग्र होगा ।
01/06/2026
पंजाब के साथियों को लाल सलाम।
नीतिरंजन झा को अंतिम विदाई।
28/05/2026
आज बेली रोड स्थित प्राच्य सिद्धार्थ अपार्टमेंट जाकर नीतिरंजन झा के शव पर माल्यार्पण किया गया।
माल्यार्पण करने वालों में प्रमुख नेताओं थे CPI के राष्ट्रीय सचिव संजय कुमार, राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय पाण्डेय, राज्य कार्यकारिणी सदस्य रवींद्रनाथ राय, विजय नारायण मिश्रा, रामलाला सिंह, विश्वजीत कुमार, देवरतन प्रसाद, अनीश अंकुर, उदयन राय आदि ।
कॉमरेड नीति रंजन झा के पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा और पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
28/05/2026
नीतिरंजन झा के निधन से कम्युनिस्ट आंदोलन को अपूरणीय क्षति
पटना, 28 मई। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के बिहार राज्य सचिव मंडल ने कॉमरेड नीतिरंजन झा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की हैं। उनके निधन से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं नजर आती।
नीतिरंजन झा लंबे समय से बीमार थे। 27 मई 2026 की देर शाम पटना के रुबन हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी आयु लगभग 90 वर्ष थी। वे अपने पीछे पत्नी, पुत्री, पुत्र सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
नीतिरंजन झा और उनके पूरे परिवार का पटना के नागरिक व बौद्धिक समाज में विशेष स्थान रहा है। पटना में होने वाली सांस्कृतिक गतिविधियों से उनका विशेष लगाव था। हमेशा ऊर्जा व सकारात्मकता से भरे रहते थे नीतिरंजन झा। चलने - फिरने में कठिनाई होने के बावजूद नाटक देखना, साहित्यिक कार्यक्रमों में शिरकत करते देख नए लोग भी उनसे प्रेरणा लेते।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ( CPI) के अलावा वे कई संस्थाओं से जुड़े थे जिनमें प्रमुख है 'सिटीजंस फोरम', 'साइंस फॉर सोसायटी' , एकता मंच आदि। 'किताब मंच' से तो उनका खास जुड़ाव था।
पटना के लोकप्रिय चिकित्सक और CPI के विधायक रहे लीजेंडरी व्यक्तित्व माने जाने वाले डॉ ए.के सेन के साथ मिलकर नीतिरंजन झा ने बिहार में धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए संघर्ष में अतुलनीय भूमिका निभाई है।
CPI के बिहार राज्य सचिव रमनरेश पाण्डेय ने अपने शोक संदेश में कहा " वे छात्र जीवन में कम्युनिस्ट आंदोलन से जुड़ गए थे और आजीवन CPI के साथ रहे। प्रशासनिक सेवा से अवकाश ग्रहण करने के बाद भी पूरी जिंदगी शोषित पीड़ित लोगों की बेहतरी के लिए चल रहे आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाते रहे। नीतिरंजन झा शोषित, पीड़ित, मजदूर, किसान और हाशिये पर खड़े लोगों के प्रति गहरी प्रतिबद्धता थी। "
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कॉमरेड नीति रंजन झा के परिजनों और समर्थकों के प्रति गहरी शोक संवेदना प्रेषित करती है।
28/05/2026
पटना हाईकोर्ट के भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ( CPI) से जुड़े वकीलों की पहलकदमी पर आज कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं को “कॉकरोच” कहे के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया।
जिस प्रकार 'बार काउंसिल ऑफ इंडिया' के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने यह दावा किया कि "30 से 40 प्रतिशत अधिवक्ता फर्जी हैं।"
वह सीधे तौर पर उनके गैर-जिम्मेदाराना रवैये को दर्शाता है। यदि इतनी बड़ी संख्या में अधिवक्ता फर्जी हैं, तो वर्ष 2012 से अध्यक्ष पद पर रहते हुए उन्होंने इस दिशा में क्या कार्रवाई की? यह उनकी कार्यक्षमता पर भी गंभीर सवाल खड़ा करता है।
सवाल यह भी है कि बिना किसी ठोस डेटा और आंकड़ों के आधार पर इस प्रकार का बयान देना न्यायपालिका और अधिवक्ताओं के प्रति समाज में जो विश्वास है, उसे कमजोर करने और तोड़ने का एक कुत्सित प्रयास है।
इस विरोध-प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए उच्च न्यायालय के वरीय अधिवक्ता योगेशचंद्र वर्मा ने कहा " यह पूरी तरह गैर-जिम्मेदाराना बयान है और हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की बातें नहीं की जानी चाहिए, जिससे समाज में वकीलों और न्यायपालिका के प्रति लोगों का भरोसा कम हो या समाप्त हो। यह न्यायपालिका और अधिवक्ताओं को समाज से दूर करने का प्रयास है, और इसी के विरोध में हम अपनी नाराज़गी दर्ज कराने के लिए यह प्रदर्शन कर रहे हैं। हम किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन अधिवक्ता समाज को जिस प्रकार बदनाम करने का प्रयास किया गया है, उसकी हम कड़ी निंदा करते हैं। "
इस प्रदर्शन में वरीय अधिवक्ता एवं एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश चंद्र वर्मा जी के नेतृत्व में इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स के महासचिव अधिवक्ता उदय प्रताप सिंह, इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स के वरिष्ठ नेता अधिवक्ता रामजीवन बाबू, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के राज्य अध्यक्ष सुधीर कुमार, पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता विजेता कुमारी, अधिवक्ता रिचा मोहन, अधिवक्ता कुमार संदीप, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के पटना जिला सचिव मीर सैफ अली, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के राज्य नेता तौसीफ आलम, अधिवक्ता सागर सुमन, अधिवक्ता साकिब अयाज, अधिवक्ता मणि लाल प्रसाद, अधिवक्ता मंजू शर्मा सहित अनेक अधिवक्ता एवं समर्थक शामिल हुए।
27/05/2026
अखिल भारतीय शांति व एकजुटता संगठन ( AIPSO) की ओर से जवाहर लाल नेहरू की 62 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर मैत्री शांति भवन में विमर्श का आयोजन किया गया। विषय था " बांगडुंग सम्मेलन के 70 साल, नेहरू और समकालीन दुनिया।"
कार्यक्रम में खासी संख्या में नए लड़के मौजूद रहे।
मुख्य वक्ता थे AIPSO के राज्य महासचिव अनीश अंकुर, शिक्षाविद कुमार सर्वेश, CPI नेता रामलाला सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता प्रीति सिंह, पटना विश्विद्यालय में लोक प्रशासन के असिस्टेंट प्रोफेसर सुधीर कुमार, पटना जिला किसान सभा के गोपाल शर्मा , कथाकार चितरंजन भारती और कार्यक्रम के अध्यक्ष ऐप्सो के राज्य महासचिव रामबाबू कुमार।
पूरे कार्यक्रम का संचालन ऐप्सो के रौशन प्रकाश जबकि धन्यवाद ज्ञापन आनंद शर्मा ने किया।