14/06/2026
ज्ञानबिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद जी के भाई
प्रिंस जी की नेपाल विराटनगर में हत्या!
यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है
बिहार सरकार नेपाल प्रशासन से संपर्क कर पीड़ित
परिवार को न्याय दिलाए।हत्यारों पर अविलंब
कार्रवाई हो!एक भाई जेल में बंद हैं,दूसरे की
हत्या!मेरी संवेदना परिवार के साथ है!
13/06/2026
13 जून 2026 का कार्यक्रम
**************************
07:00 बजे पूर्वाह्ण : आवासीय कार्यालय नई दिल्ली में जनता दर्शन करेंगें l
09:00 बजे पूर्वाह्ण : नई दिल्ली आवास से इंदिरा गाँधी इंटरनेशनल एयरपार्ट के लिए प्रस्थान करेंगें l
10:00 बजे पूर्वाह्ण : इंदिरा गाँधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट टर्मिनल-1 आगमन l
11:15 बजे पूर्वाह्ण : इंदिरा गाँधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट नई दिल्ली से लोकनायक जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट पटना के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइन्स (IX 1510) द्वारा प्रस्थान करेंगें l
12:55 बजे अपराह्न : लोकनायक जयप्रकाश इंटरनेशनल एयरपोर्ट पटना आगमन l
01:20 बजे अपराह्न : पटना एयरपोर्ट से कांग्रेस प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम के लिए प्रस्थान करेंगें l
01:30 बजे अपराह्न : कांग्रेस प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम पटना आगमन l
03:00 बजे अपराह्न : पटना आवास उत्तरी मंदिरी आगमन l
04:30 बजे अपराह्न : पटना आवास से औरंगाबाद जिला के दाउदनगर प्रखंड अंतर्गत केशरारी गाँव के लिए प्रस्थान करेंगें l भाया- नौबतपुर, विक्रम, कंपा, अरवल, दाउदनगर l
06:00 बजे अपराह्न : केशरारी गाँव आगमन l बीते दिनों अपराधियों ने कुन्दन यादव का हत्या कर दिया है l मृतक के शोकाकुल परिवार से मिलेंगे l
07:00 बजे अपराह्न : केशरारी गाँव से दाऊदनगर प्रखण्ड अन्तर्गत तरारी गाँव आगमन l तरारी गाँव में आयोजित नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का उदघाटन करेंगे l
08:00 बजे अपराह्न : तरारी गाँव से पटना के लिए प्रस्थान करेंगें l वाया - दाऊदनगर, अरवल, कंपा, बिक्रम, नौबतपुर l
09:30 बजे अपराह्न : पटना आवास आगमन l
10:00 बजे अपराह्न : आवासीय कार्यालय पटना में रात्रि चौपाल करेंगे l
रात्रि विश्राम : पटना आवास
आपका
अजय कुमार जायसवाल
निजी सचिव
(श्री राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव)
सांसद, लोकसभा
मोबाईल: 7903004031
कार्यालय : 06454- 241030
09/06/2026
पत्रांक : MPLS/TP/10-06-26
दिनांक : 09 जून 2026
सेवा में
जिलाधिकारी महोदय / वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय,
पटना / नई दिल्ली l
विषय : आदरणीय नेताजी श्री राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, माननीय सांसद महोदय के निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 'वाई प्लस श्रेणी' (Y+) की सुरक्षा एवं पुलिस एस्कॉर्ट की व्यवस्था करने हेतु आग्रह पत्र l
महोदय,
सादर पूर्वक सूचित करना है कि आदरणीय नेताजी श्री राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, माननीय सांसद महोदय का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है जो निम्नलिखित है -
रात्रि विश्राम : पटना आवास
10 जून 2026
08:00 बजे पूर्वाह्ण : आवासीय कार्यालय उत्तरी मन्दिरी पटना में जनता दर्शन करेंगे ।
12:30 बजे अपराह्न : पूर्णिया के विकास के मुद्दे को लेकर बिहार सरकार के विभिन्न विभागों के माननीय मंत्री से मिलेंगे l
05:30 बजे पूर्वाह्ण : पटना आवास से लोकनायक जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट पटना के लिए प्रस्थान करेंगे ।
05:45 बजे पूर्वाह्ण : लोकनायक जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट पटना आगमन ।
06:35 बजे अपराह्न : लोकनायक जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इण्डिगो एयरलाइन्स (6E 6346) द्वारा इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे ।
08:20 बजे अपराह्न : इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट टर्मिनल 1 आगमन l
08:45 बजे अपराह्न : इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट टर्मिनल 1 से नई दिल्ली आवास के लिए प्रस्थान करेंगे ।
09:30 बजे अपराह्न : नई दिल्ली आवास (17, बलवंत राय मेहता लेन, कस्तूरबा गांधी मार्ग) आगमन l उपस्थित साथियों से मिलेंगे l
रात्रि विश्राम : नई दिल्ली आवास
अतः आग्रह है कि ऊपर वर्णित कार्यक्रम के अनुसार एस्कोर्ट सहित कार्यक्रम स्थल पर अतिरिक्त सख्त सुरक्षा व्यवस्था तथा रात्रि विश्राम स्थल पर हाउस गार्ड की व्यवस्था करवाने की कृपा करें ।
आपका
अजय कुमार जायसवाल
निजी सचिव
(श्री राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव)
सांसद, लोकसभा
मोबाईल: 7903004031
कार्यालय : 06454- 241030
प्रतिलिपि : पुलिस महानिरीक्षक, पूर्णिया, बिहार को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु समर्पित । आग्रह है कि माननीय सांसद महोदय को वाई प्लस (Y+) श्रेणी की सुरक्षा व्यवस्था करवाने की कृपा की जाए ।
प्रतिलिपि : अपर पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा), बिहार पटना को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु समर्पित । आग्रह है कि माननीय सांसद महोदय को वाई प्लस (Y+) श्रेणी की सुरक्षा व्यवस्था करवाने की कृपा की जाए ।
प्रतिलिपि : अपर पुलिस महानिदेशक (विशेष शाखा), बिहार पटना को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु समर्पित । आग्रह है कि माननीय सांसद महोदय को वाई प्लस (Y+) श्रेणी की सुरक्षा व्यवस्था करवाने की कृपा की जाए ।
प्रतिलिपि : पुलिस महानिदेशक, बिहार पटना को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु समर्पित । आग्रह है कि माननीय सांसद महोदय को वाई प्लस (Y+) श्रेणी की सुरक्षा व्यवस्था करवाने की कृपा की जाए ।
प्रतिलिपि : दिल्ली पुलिस आयुक्त, नई दिल्ली को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु समर्पित । आग्रह है कि माननीय सांसद महोदय को वाई प्लस (Y+) श्रेणी की सुरक्षा व्यवस्था करवाने की कृपा की जाए ।
(अजय कुमार जायसवाल)
निजी सचिव
07/06/2026
एक बच्ची के सर से पिता का साया बेहद कम उम्र में उठ जाना किया दुखदायी होता है। यह शब्दों में बयान करना नामुमकिन है। पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के बनमनखी नगर परिषद अंतर्गत वार्ड संख्या 17, राजहाट निवासी स्वर्गीय विकास कुमार दास का बीते दिनों कुशहा नदी में डूबने से दुःखद मृत्यु हो गया था। आज हम उनके आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
हमने इस दुख की घड़ी में परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया। साथ ही अपनी ओर से तत्काल 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अपूरणीय क्षति की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन दुःख की इस घड़ी में वे परिवार के साथ खड़े हैं।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति दें।
07/06/2026
पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के बनमनखी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राजहाट गायत्री मंदिर, वार्ड संख्या-14 निवासी श्री श्याम बिहारी गुप्ता जी के 45 वर्षीय पुत्र स्वर्गीय शम्भू कुमार गुप्ता एवं 40 वर्षीय पुत्र स्वर्गीय कुंदन कुमार गुप्ता जी के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद रहा।
आज उनके निजी आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। इस कठिन समय में परिवार को ढांढस बंधाया और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
परिवार की सहायता हेतु दोनों मृतक भाइयों की पत्नियों को अपनी ओर से ₹10,000-₹10,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
दुःख की इस घड़ी में हम पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। 🙏
07/06/2026
08 जून 2026 का कार्यक्रम
***************************
08:00 बजे पूर्वाह्ण : सांसद कार्यालय अर्जुन भवन पूर्णिया में जनता दर्शन करेंगे ।
12:00 बजे पूर्वाह्ण : सांसद कार्यालय अर्जुन भवन पूर्णिया से बड़हरा कोठी प्रखण्ड अंतर्गत ओरलाहा पंचायत के जयनगरा पंचवटी चौक के लिए प्रस्थान करेंगे । वाया -मीरगंज, धमदाहा, बरहरा कोठी l
01:30 बजे अपराह्न : जयनगरा पंचवटी चौक आगमन l बीते दिन अपराधियों ने मनोज मंडल की हत्या तथा विनोद मंडल को जख़्मी कर दिया था । मृतक के शोकाकुल परिवार से मिलेंगे l
02:30 बजे अपराह्न : बड़हरा कोठी प्रखंड अंतर्गत लतराहा के वार्ड नंबर - 6 जामुन टोला आगमन l बीते दिन स्वर्गीय काशी हेंब्रम के 18 वर्ष के पुत्र दीपक हेंब्रम की मृत्यु ब्रेन हेमरेज के कारण हुआ है । मृतक के शोकाकुल परिवार से मिलेंगे ।
03:30 बजे अपराह्न : बड़हरा कोठी प्रखंड अंतर्गत औराही पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर- 6 गुलेला भित्ता गांव निवासी श्री भीम मंडल के पुत्र मौसम कुमार की मृत्यु बीते दिन सड़क दुर्घटना से हो गई है । मृतक के शोकाकुल परिवार से मिलेंगे ।
04:30 बजे अपराह्न : बड़हरा कोठी प्रखंड अंतर्गत सुखसेना पंचायत के अंतर्गत कैलू टोला निवासी श्री कैलाश शर्मा के पुत्र मिट्ठू कुमार का निधन बीते दिन ट्रैक्टर से धक्का लगने के कारण हुई है । शोकाकुल परिवार से मिलेंगे l
05:30 बजे अपराह्न : बड़हरा कोठी प्रखंड अंतर्गत हरिराही पंचायत के वार्ड नंबर-2 महादेव टोला में मटका टुडू के मृत्यु बीते दिन तालाब में डूबने से हुई है l मृतक के शोकाकुल परिवार से मिलेंगे l
06:30 बजे अपराह्न : बड़हरा कोठी प्रखंड के महादेव टोला से धमधा प्रखंड अंतर्गत नीरपुर गांव के लिए प्रस्थान करेंगे l
07:30 बजे अपराह्न : नीरपुर गांव आगमन तथा श्री सुबोध यादव जी के पिताजी स्वर्गीय नंदलाल यादव के संपीडन एवं शांति भोज कार्यक्रम में शामिल होंगे l
08:00 बजे अपराह्न : नीरपुर गांव से पूर्णिया के लिए प्रस्थान करेंगे ।
09:00 बजे अपराह्न : सांसद कार्यालय अर्जुन भवन पूर्णिया आगमन तथा अपने साथियों के साथ रात्रि चौपाल करेंगे ।
रात्रि विश्राम : अर्जुन भवन पूर्णिया
आपका
अजय कुमार जायसवाल
निजी सचिव
(श्री राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव)
सांसद, लोकसभा
मोबाईल: 7903004031
कार्यालय : 06454- 241030
06/06/2026
बीते कल मेरे पूज्य मौसा जी, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक श्री दिलीप यादव जी के निधन हो गया था। आज हम कुमारखंड स्थित उनके आवास पर पहुँचकर मौसी जी एवं परिजनों से मुलाकात की और इस अपार दुःख की घड़ी में अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
मौसा जी का स्नेह, सादगी और परिवार के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका जाना केवल परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि उन्हें जानने वाले सभी लोगों के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि।
06/06/2026
07 जून 2026 का कार्यक्रम
***************************
08:00 बजे पूर्वाह्ण : करूबैली -खुर्दा पंचायत के वार्ड नम्बर -12 निवासी श्री वीरेंद्र साहा के पुत्र का निधन बीते दिन हो गई है l आज संपिंडण कर्म में शामिल होंगे l
09:00 बजे पूर्वाह्ण : देश सहित बिहार के वर्तमान राजनितिक परिपेक्ष बिहार के साथियों के साथ ज़ूम मिट के माध्यम से ऑन लाइन मीटिंग करेंगें l इसके लिए लिंक-https://us04web.zoom.us/launch/jc/76584758633 meeting id :76584758633 passcode:A7qjsz है l
10:00 बजे पूर्वाह्ण : आवासीय कार्यालय खुर्दा में जनता दर्शन करेंगे ।
12:00 बजे पूर्वांह्ण : कुमारखंड निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक एवं माननीय सांसद महोदय के मौसा जी का निधन बीते डो दिन पूर्व ईलाज के दौरान दिल्ली में हो गया है उनके दाह संस्कार में शामिल होंगे l
02:00 बजे अपराह्न : खुर्दा आवास से पूर्णिया जिला के जानकीनगर थाना अन्तर्गत अशोकनगर गाँव के लिए प्रस्थान करेंगें l
02:30 बजे अपराह्न : चाँदपुर भाँगहा अशोकनगर आगमन l बीते दिन अशोकनगर निवासी वरिष्ठ समाजसेवी स्वo विमल किशोर झा का निधन हो गया है l शोकाकुल परिवार से मिलेंगे l
03:00 बजे अपराह्न : चाँदपुर भाँगहा अशोकनगर वार्ड नम्बर -10 आगमन l बीते दिन अशोकनगर निवासी रामेश्वर शरण महराज जी का निधन हो गया है l शोकाकुल परिवार से मिलेंगे l
03:30 बजे अपराह्न : चकमका गाँव आगमन l बीते दिन वार्ड नम्बर -5 निवासी श्री विजल महतो जी के 26 बर्षीय मिथिलेश कुमार का निधन सड़क दुर्घटना में हो गई है l मृतक के शोकाकुल परिवार से मिलेंगे l
04:30 बजे अपराह्न : मोहनिया चकला पंचायत वार्ड नम्बर -10 निवासी उपेंद्र यादव की मृत्यु तामिलनाडु में सड़क दुर्घटना में हो गई है l मृतक उपेन्द्र यादव SIS सक्योरिटी कंपनी में गार्ड का काम करते थे l मृतक के शोकाकुल परिवार से मिलेंगे l
05:30 बजे अपराह्न : बनमनखी प्रखंड अंतर्गत धरहरा चकला बनाई पंचायत के वार्ड नंबर 2 वृकोदर टोला निवासी बबलू राम की पत्नी का निधन हो गई है मृतक के पीड़ित परिवार से मिलेंगे ।
06:00 बजे अपराह्न : बनमनखी नगर परिषद के वार्ड नम्बर 17 राजहाट निवासी विकास कुमार दास की मृत्यु कुशहा नदी में डूबने से हो गई है l मृतक के शोकाकुल परिवार से मिलेंगे l
06:30 बजे अपराह्न : बनमनखी से भवानीपुर प्रखंड के छप्पन गाँव लिए प्रस्थान करेंगे l वाया - सरसी, मीरगंज, धमदाहा, भवानीपुर l
07:30 बजे अपराह्न : छप्पन गाँव आगमन तथा मोo मतिउर्रहमान उर्फ़ मत्तो जी की पुत्री के निकाह में शामिल होंगे l
08:30 बजे अपराह्न : छप्पन गांव से पूर्णिया के लिए प्रस्थान करेंगे ।
09:30 बजे अपराह्न : पूर्णिया के माधोपाड़ा रुई गोला के पाकीजा मैरिज हॉल में आयोजित असगर अली के पुत्र के निकाह समारोह में शामिल होंगे l
10:00 बजे अपराह्न : मिल्लत कॉलोनी माधोपाड़ा मोओ नजामुद्दीन जी के पुत्री की निकाह में शामिल होंगे l
10:30 बजे अपराह्न : सांसद कार्यालय अर्जुन भवन पूर्णिया आगमन तथा अपने साथियों के साथ रात्रि चौपाल करेंगे ।
रात्रि विश्राम : अर्जुन भवन पूर्णिया
आपका
अजय कुमार जायसवाल
निजी सचिव
(श्री राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव)
सांसद, लोकसभा
मोबाईल: 7903004031
कार्यालय : 06454- 241030
06/06/2026
आज पटना में बिहार के महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) जी से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा।
इस दौरान पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण जनहित के विषयों को लेकर महामहिम को ज्ञापन सौंपा। विशेष रूप से विश्वविद्यालय से संबंधित मामलों में छात्रों के आर्थिक दोहन को रोकने, छात्र हितों की रक्षा एवं शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग रखी।
साथ ही पूर्णिया जिला अंतर्गत रूपौली एवं धमदाहा प्रखंड तथा मधेपुरा जिला के कुमारखंड प्रखंड अंतर्गत खुर्दा गांव में डिग्री कॉलेज की स्थापना की आवश्यकता से अवगत कराया, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिल सकें।
इसके अलावा पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया के सिंडिकेट सदस्य के रूप में नामांकन, तथा एम.एल.डी.पी. कॉलेज अररिया से जुड़े विषयों पर भी चर्चा करते हुए आवश्यक पहल का आग्रह किया।
हमारा प्रयास है कि सीमांचल क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था मजबूत हो, छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले और विश्वविद्यालयों में पारदर्शी एवं छात्रहितैषी व्यवस्था सुनिश्चित हो।
शिक्षा ही समाज और क्षेत्र के विकास की सबसे मजबूत नींव है। 🙏