12/02/2026
SCERT Chhattisgarh
State Council of Educational Research and Training
12/02/2026
17/01/2026
राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद छ.ग. द्वारा बालवाड़ी- FLN मॉनिटरिंग डैशबोर्ड पर CACs तथा डाइट FLN / ECCE प्रभारियों का ऑनलाइन उन्मुखीकरण कार्यक्रम दिनांक 16 एवं 19 जनवरी 2026 को आयोजित किया जा रहा हैं । यह उन्मुखीकरण कार्यक्रम आदरणीय
श्री ऋतुराज रघुवंशी,संचालक SCERT छ. ग. के मार्गदर्शन तथा आदरणीय श्री के. कुमार. संयुक्त संचालक SCERT के निर्देशन और श्री शैलेन्द्र वर्मा, MIC प्रभारी,समग्र शिक्षा छ.ग.,श्रीमती शबनम खान, FLN- ECCE प्रकोष्ठ प्रभारी scert छ. ग. के नेतृत्व में आयोजित किया गया । उन्मुखीकरण कार्यक्रम में डॉ एम सुधीश, FLN, पेडागोजी इंचार्ज समग्र शिक्षा, छ.ग., श्री सुनील मिश्रा सेवानिवृत्त शिक्षक, SCERT द्वारा भी मार्गदर्शन दिया गया।
उन्मुखीकरण में आदरणीया श्रीमती गार्गी परदेशी यूनिसेफ़ छ.ग.श्रीमती मधुदानी,CTE रायपुर,श्री सुनील बागवान, LLF छ. ग. तथा VSK समग्र शिक्षा से टेक्निकल टीम द्वारा मॉनिटरिंग ऐप के अकादमिक तथा टेक्निकल पहलुओं को विस्तार से समझाया गया ।
बालवाड़ी तथा FLN की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए जो डैशबोर्ड विकसित किया गया है, वह केवल एक तकनीकी टूल नहीं, बल्कि शिक्षण–अधिगम की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में एक सशक्त माध्यम है। इस डैशबोर्ड के माध्यम से जमीनी स्तर पर हो रहे कार्यों की वास्तविक और समयबद्ध जानकारी मिलेगी, जिससे समय पर अकादमिक मार्गदर्शन, सहयोग और सुधार संभव हो सकेगा।
CACs की भूमिका इस पूरी प्रक्रिया में अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह डैशबोर्ड मॉनिटरिंग के कार्य को और अधिक सुव्यवस्थित, प्रमाण-आधारित और प्रभावी बनाएगा।
SCERT के ECCE–FLN सेल इंचार्ज द्वारा अनुरोध किया गया कि CACs इस पहल को सकारात्मक रूप से अपनाएंगे साथ ही इसका उपयोग जानकारियों की रिपोर्टिंग के साथ- साथ शिक्षकों को अकादमिक सहयोग और मार्गदर्शन के लिए करेंगे ।
08/01/2026
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् (SCERT), रायपुर द्वारा
ई-कंटेंट निर्माण (वीडियो/ऑडियो निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, एनिमेशन, ग्राफिक डिजाइन एवं एडिटिंग) हेतु तकनीकी व्यक्तियों के एम्पैनलमेंट के लिए आयोजित साक्षात्कार का कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजन किया गया ।
CIET - NCERT नई दिल्ली द्वारा विषयवार वर्चुअल लैब के एकीकरण पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। विज्ञान संकाय के प्रशिक्षण में श्रीमती पूजा बघेल, व्याख्याता, डाइट कोरबा छत्तीसगढ़ की ओर से प्रतिनिधित्व कर रही है।
11/12/2025
शैक्षणिक ज्ञान और व्यावसायिक वास्तविकता की दूरी को कम करने के लिए, पी एम श्री सेजेस माना कैंप रायपुर में "परख उद्यम संसार: कार्य जगत (WoW)" कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया । एनसीईआरटी, परख (परफॉर्मेंस असेसमेंट, रिव्यू एंड एनालिसिस ऑफ नॉलेज फॉर होलिस्टिक डेवलपमेंट) द्वारा SCERT, रायपुर के समन्वयन से आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य माध्यमिक विद्यालय के छात्रों को विद्यालय से व्यावसायिक जगत में होने वाले महत्वपूर्ण या निर्णायक परीवर्तन के लिए तैयार करना था।
यह कार्यशाला कुल 120 छात्र-छात्रा शामिल हुए जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 पर आधारित थी| सत्र का संचालन NCERT, परख से पहुंचे श्री प्रशांत सिंह ने किया।
कार्यशाला का प्राथमिक उद्देश्य रोजगार के पारंपरिक विचारों को तोड़ना था। छात्रों को अवगत कराया गया कि करियर "एक निश्चित मंजिल" नहीं है, बल्कि सीखने, अन्वेषण करने और नए रास्ते खोजने की "निरंतर यात्रा" है, जिसमें अपने पेशे के माध्यम से समाज के लिए मूल्य सृजित करना और उसकी देखभाल करना भी शामिल है।
सत्र का एक प्रमुख विषय "श्रम की गरिमा" (Dignity of Labour) था । कार्यशाला ने यह विश्वास जगाया कि सभी कार्य, चाहे पारंपरिक हों या गैर-पारंपरिक, समाज के लिए मूल्यवान और आवश्यक हैं।
इस इंटरैक्टिव सत्र ने छात्रों को सॉफ्ट स्किल्स और हार्ड स्किल्स के बीच महत्वपूर्ण अंतर से परिचित कराया गया, जो आधुनिक अर्थव्यवस्था में सफलता के लिए आवश्यक हैं।
छात्रों ने 21वीं सदी के लिए आवश्यक “5C” (जिज्ञासा, आलोचनात्मक सोच,सम्प्रेषण,सहयोग और रचनात्मकता) को समझने के लिए आकर्षक गतिविधियों में भाग लिया| कार्यशाला में तकनीकी "हार्ड स्किल्स" पर भी प्रकाश डाला गया, जो सिखाने और मापने योग्य हैं, जैसे डेटा विश्लेषण, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और वित्तीय साक्षरता। चिकित्सा और इंजीनियरिंग जैसे पारंपरिक करियर पथों से आगे बढ़ते हुए, कार्यशाला ने छात्रों को 36 सेक्टर स्किल काउंसिल (36पोस्टरों के द्वारा) में अवसरों से अवगत कराया गया । छात्रों ने 36 पोस्टरों के माध्यम से विविध क्षेत्रों का बारे में पता लगाया जैसे -
मीडिया और मनोरंजन: पत्रकारिता, सोशल मीडिया प्रभाव और फिल्म।
Green Jobs (हरित नौकरियां) और कृषि: मृदा विज्ञान, बागवानी और जैव प्रौद्योगिकी।
प्रौद्योगिकी और एआई: रोबोटिक्स, क्लाउड कंप्यूटिंग और ड्रोन तकनीक।
रचनात्मक कलाएँ: आभूषण डिज़ाइन, रत्न विज्ञान और आंतरिक डिज़ाइन
कार्यशाला में AI की मूलभूत अवधारणाओं, उद्योगों में इसके अनुप्रयोगों और इससे उत्पन्न होने वाले नैतिक प्रश्नों से भी परिचय कराया गया हैं। छात्रों ने यह भी जाना कि कैसे AI स्वचालन और स्मार्ट कृषि से लेकर डिजिटल स्वास्थ्य और डिज़ाइन तक, को आकार दे रहा है।
सत्र का समापन "स्कूल से कार्यक्षेत्र की ओर अंतरण "School to work transition” पर केंद्रित रहा, जिसमें छात्रों को वैश्विक कार्यबल की उभरती मांगों के साथ अपनी व्यक्तिगत रुचियों को संरेखित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कक्षा में दी जाने वाली शिक्षा को वास्तविक दुनिया के अनुप्रयोगों से जोड़कर, PARAKH का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि छात्र न केवल डिग्री लेकर स्नातक हों, बल्कि "कार्य जगत" में सफल होने के लिए आवश्यक व्यावहारिक कौशल के साथ स्नातक हों
05/12/2025
जनसंख्या शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य स्तरीय
लोक नृत्य एवं रोल प्ले प्रतियोगिता का आयोजन
दिनांक 19/11/2025
ऋतुराज रघुवंशी संचालक एससीईआरटी के मार्गदर्शन में शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय में राज्य स्तरीय लोक नृत्य एवं रोल पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इसमें 5 संभाग से 75 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जे पी रथ, अतिरिक्त संचालक SCERT ने अपने उदबोधन मे कहा, "कलाकार जो संदेश देना चाहते हैं उसे अपने जीवन में भी जरूर अपनाएं"।
के कुमार, संयुकत संचालक SCERT ने प्रतिभागियों को जीवन कौशल को अपनाने के गुण बताए।
इस कार्यक्रम में CTE की प्राचार्य भावना चौहान, SCERT से डॉ सीमा श्रीवास्तव, हेमंत साव,डेकेश्वर वर्मा,प्रीति सिंह, शेफाली मिश्रा ,डॉ सीमा अग्रवाल डॉ लता मिश्रा, मधुदानी,योगेश्वरी महादिक, धारा बेन, तथा विभिन्न जिलों से आए हुए शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों ने सुंदर प्रस्तुति दी दोनों विधाओं में परिणाम_
रोल प्ले में प्रथम _ बिलासपुर के विद्यार्थी ने
लोकनृत्य में प्रथम _ सरगुजा के विद्यार्थी ने
द्वितीय तृतीय पुरस्कार एवं सभी प्रतिभागी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार श्री के कुमार अतिरिक्त संचालक द्वारा सभी बच्चों का उत्साह वर्णन करते हुए शुभकामनाएं दी और बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया ।सभी जिलों से आए हुए प्रतिभागियों ने उत्साह एवं आनंद से कार्यक्रम में भाग लिया बाहर से आए निर्णायक एवं शिक्षक विषय विशेषज्ञ द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने हेतु तैयारी के टिप्स भी दिए,। अंत में सभी अतिथियों ने बच्चों को शुभकामनाएं दी साथी और अच्छा परफॉर्मेंस करने के लिए प्रोत्साहित किया।
07/11/2025
राज्योत्सव में SCERT के स्टाल PM eVidya, MLE,FLN
16/06/2025
नवीन शिक्षा सत्र 2025- 26 की सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को शुभकामनाएं
09/06/2025
कक्षा 1 पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए स्कूल रेडीनेस वर्चुअल शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम 2025
हिंदी माध्यम एवं अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में सत्र 2025-26 के लिए स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम 3 माह का खेल आधारित शाला तैयारी हेतु कक्षा 1 पढ़ने वाले समस्त शिक्षकों के लिए वर्चुअल शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 9 जून 2025 से 20 जून 2025 के मध्य,राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् छत्तीसगढ़ में आयोजित है, जिसे दो चरणों में रखा गया है।हिंदी माध्यम के शिक्षकों के लिए दोपहर 12 बजे से एवं अंग्रेजी माध्यम के शिक्षकों के लिए अपराह्न 3 बजे से प्रशिक्षण को यू ट्यूब से सीधा प्रसारण किया जा रहा है।
प्रशिक्षण के प्रथम दिवस दिनांक 9 जून को एससीईआरटी के अतिरिक्त संचालक महोदय श्री जे.पी.रथ द्वारा शिक्षकों को संबोधित किया गया जिसमें बाल्यावस्था में स्कूल और शिक्षकों के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से एनसीईआरटी नई दिल्ली से डॉ. पदमा यादव, प्रोफेसर प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने वर्चुअल जुड़कर स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम की रूपरेखा एवं स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारियां दी एवं शिक्षकों का मार्गदर्शन किया। विशेष रूप से उन्होंने शिक्षकों को तीनों विकासात्मक लक्ष्य पर गतिविधियां बनाने के निर्देश दिए और साथ ही बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं बुनियादी संख्या ज्ञान की समझ विकसित करने की बात कही। इस कार्यक्रम की समन्वयक डॉ.जयभारती चंद्राकर , डॉ.जेस्सी कुरियन एवं मास्टर ट्रेनर्स के रूप में डॉ. ललित साहू ,डॉ. भास्कर देवांगन और श्रीमती मधु दानी उपस्थिति रही। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस 15000 शिक्षकों के सहभागिता की।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Website
Address
Shankar Nagar
Raipur
492007
