07/06/2026
रेहड़ी-पटरी एवं छोटे व्यवसायियों के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना। आसान ऋण, डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा और औपचारिक बैंकिंग से जुड़ाव ने लाखों परिवारों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है।
छत्तीसगढ़ में भी यह योजना छोटे कारोबारियों के सपनों को नई उड़ान दे रही है।
06/06/2026
ई-वेस्ट घर से निकलता है, लेकिन उसका प्रभाव पूरे पर्यावरण पर पड़ता है।
इसलिए पुराने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सामान्य कचरे में नहीं, बल्कि सही रीसायक्लिंग चैनल तक पहुंचाएं।
एक जिम्मेदार निर्णय, कई पर्यावरणीय समस्याओं का समाधान बन सकता है।
आज उठाया गया सही कदम आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर वातावरण सुनिश्चित कर सकता है।
06/06/2026
क्या आप जानते हैं कि प्लास्टिक का अत्यधिक उपयोग केवल पर्यावरण के साथ हमारे स्वास्थ्य और बेजुबान जानवरों के लिए भी गंभीर खतरा बनता जा रहा है?
अपने ज्ञान को परखिए और सही उत्तर बताइए।
06/06/2026
स्वनिधि महोत्सव सह लोक कल्याण मेला (1 जून से 30 जून 2026)
पथ विक्रेताओं के सशक्तिकरण हेतु आयोजित इस विशेष अभियान में जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, पीएम स्वनिधि के तहत ऋण सुविधा, डिजिटल भुगतान एवं कैशबैक लाभ, साथ ही बैंकिंग, वित्तीय साक्षरता और साइबर सुरक्षा पर निःशुल्क मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
05/06/2026
शहर को सही मायने में स्वच्छ रखने के लिए कचरे का निपटान भी अलग होना चाहिए।
जब हम कचरे का सही पृथक्करण करते हैं, तब रीसायक्लिंग आसान होती है और प्रदूषण कम होता है।
इससे सफाई व्यवस्था अधिक प्रभावी बनती है और संसाधनों का बेहतर उपयोग संभव हो पाता है।
आपकी एक छोटी आदत शहर की स्वच्छता में बड़ा योगदान दे सकती है।
05/06/2026
पर्यावरण को स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
कचरा हमेशा सही डस्टबिन में डालें और साफ-सफाई की अच्छी आदत अपनाएं।
आइए इस पर्यावरण दिवस पर मिलकर अपनी धरती को स्वच्छ, सुंदर और हराभरा बनाने का संकल्प लें।
04/06/2026
जब भी शहर में कहीं गंदगी, कचरा या सफाई से जुड़ी समस्या दिखाई दे, तो अब चुप न रहें।
स्वच्छता ऐप, निदान-110 एवं चैटबोट के माध्यम से अपनी शिकायत आसानी से दर्ज करें और जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं।
आपकी एक छोटी पहल
शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने में बड़ा योगदान दे सकती है।
04/06/2026
हम अक्सर सोचते हैं कि मेरे अकेले से क्या फर्क पड़ेगा, लेकिन शहर की तस्वीर छोटी-छोटी आदतों से ही बदलती है।
सड़क पर कचरा फेंकने की जगह सही जगह डालना, आसपास सफाई रखना और जागरूक रहना।
ये छोटे कदम मिलकर बड़े बदलाव की शुरुआत बनते हैं। आइए, अपने शहर को ऐसा बनाएं जिस पर हर किसी को गर्व हो।