Pushpa Negi

Pushpa Negi

Share

Ex.Block Pramukh (Ramgarh)Current District Panchayat Member Supi (Ramgarh)public figure

Photos from Pushpa Negi's post 10/05/2026

आज ब्लॉक रामगढ़ के ग्राम दाड़िमा में श्री लाखन सिंह रौतेला जी की पुत्री रक्षिता के विवाह समारोह में, ग्राम गड़गाँव में श्री किशन सिंह बिष्ट जी के पुत्र मोहित की शादी समारोह के प्रीतिभोज के कार्यक्रम में और ग्राम सतबूँगा में श्री सुरेश सिंह नयाल जी के पुत्र भास्कर के जनेऊ संस्कार में शामिल होकर समस्त परिवारजनों को बधाई और शुभकामनाएँ दी।

Photos from Pushpa Negi's post 09/05/2026

आज ग्राम सभा घ्वेती में हमारी उत्तराखण्ड की पहचान पिरूल गर्ल के नाम से प्रसिद्ध भारती जीना के नेतृत्व में कर्त्तव्य फाउन्डेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रहना हुआ,जिसमें ग्राम सभा घ्वेती,भियालगाँव,टिकुरी,गंगरकोट आदि ग्राम सभाओं के सम्मानित प्रधान,वन विभाग के कर्मचारी,कर्त्तव्य फाउन्डेशन के पदाधिकारी व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे| इस फाउन्डेशन का मुख्य उद्देश्य हमारी वन सम्पदा को आग से बचाना व महिलाओं को पिरुल के सुन्दर उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है|

Photos from Pushpa Negi's post 08/05/2026

आज नथुवाखान टाँडा (सूपी)में श्री जीवन सिंह मेहता जी की पुत्री के महिला संगीत में जाकर परिजनों को बधाई दी|

Photos from Pushpa Negi's post 02/05/2026

आज ब्लॉक रामगढ़ के ग्राम सूपी में श्री डूंगर सिंह जी के पुत्र खीमराज के विवाह समारोह में जाकर परिजनों को बधाई दी।
तत्पश्चात ब्लॉक भीमताल के ग्राम सलड़ी की ग्राम प्रधान श्रीमती जया बोहरा व श्री रघुनाथ सिंह बोहरा जी की शादी की 25वीं वर्षगाँठ पर उनके आवास में पहुँचकर शुभकामनाएं प्रेषित की|

Photos from Pushpa Negi's post 27/04/2026

आज ब्लॉक रामगढ़ के ग्राम सूपी पनियाली में श्री आनंद सिंह जी की पुत्री अनीता के विवाह समारोह में जाकर परिजनों को बधाई दी।
इसी क्रम में ग्राम सभा सतबूँगा में श्री किशन सिंह गौड़ जी के पुत्र भुवन के शादी समारोह के कार्यक्रम में शामिल हुई साथ ही सतबूँगा पाटा में श्री नवीन सिंह गौड़ जी के सुपुत्र दीपक के जनेऊ संस्कार में शामिल होकर समस्त परिवारजनों को बधाई दी।तत्पश्चात ग्राम नैकाना तल्ला रामगढ़ में श्री आनंद सिंह मेर जी के पुत्र गोकुल के विवाह समारोह में पहुँचकर परिजनों को शुभकामनायें दी एवं नवदम्पत्ति को आशीर्वाद दिया।

Photos from Pushpa Negi's post 25/04/2026

आज ग्राम हली में श्री गोधन सिंह बिष्ट जी की पुत्री के महिला संगीत में तथा ग्राम झूतिया में श्री हरीश चन्द्र जोशी जी की पुत्री के महिला संगीत में जाकर परिवारजनों को बधाई दी| साथ ही ग्राम सूपी में हेमा देवी के पति स्व. हरक सिंह के वार्षिक श्राद्ध में जाकर पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की| ग्राम गल्ला के तोक दुत्कानेधार में श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर व्यास जी से आशीर्वाद लिया|

Photos from Pushpa Negi's post 23/04/2026

आज रामगढ़ ब्लॉक के ग्राम सूपी (किरोड़) में श्री राम सिंह जी के पुत्र के जनेऊ संस्कार में जाकर परिजनों को बधाई दी और सूपी में ही श्री किशन सिंह जी की धर्मपत्नी के वार्षिक श्राद्ध में जाकर पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की |तत्पश्चात ग्राम नैकाना (तोला)के श्री हरीश सिंह मेर जी की पुत्री के संगीत कार्यक्रम में जाकर परिजनों को बधाई दी|

Photos from Pushpa Negi's post 22/04/2026

सूपी काफली में विवाह व जनेऊ संस्कार के कार्यक्रमों में जाकर परिवारजनों को बधाई दी|

Photos from Pushpa Negi's post 21/04/2026

आज क्षेत्र पंचायत रामगढ़ की बैठक में प्रतिभाग किया जिसमें जन प्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र की कई समस्यायें रखी गई परन्तु प्रत्येक विभाग के अधिकारियों का एक ही जवाब मिला शासन से बजट नहीं आया है जब बजट आयेगा तब होगा | सरकार इसी तरह पंचायतों को वित्तीय रूप से कमजोर बना रही है|

Photos from Pushpa Negi's post 18/04/2026

महिला आरक्षण की नहीं परिसीमन की हार हुई है क्योंकि महिला आरक्षण बिल( 2023) तो पहले ही पास हो चुका है,सरकार चाहती तो इसे ऐसे ही लागू कर सकती थी | परिसीमन बिल पास न होने पर सरकार इसे महिला विरोध का नाम देकर वोट बैंक की राजनीति कर रही है और अब इसे 2027 विधानसभा चुनाव के लिए अहम मुद्दा बनाया जायेगा |
जागो मातृ शक्ति जागो🙏🙏

Want your business to be the top-listed Government Service in Ramgarh?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Website

Address


Ramgarh