02/06/2026
रजरप्पा प्रोजेक्ट, CCL के सम्मानित कर्मचारी श्री रविन्द्र कुमार वर्मा जी के विदाई समारोह में शामिल हुआ ।
रविन्द्र जी ने अपने लंबे सेवाकाल में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्मठता के साथ विभाग और समाज को अपना अमूल्य योगदान दिया है। उनका विदाई क्षण हम सभी के लिए भावुक करने वाला है, लेकिन उनके द्वारा किए गए कार्य हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे।
मैं ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखमय सेवानिवृत्त जीवन की मंगल कामना करता हूँ। बाबा छिन्नमस्तिका उन पर और उनके परिवार पर अपनी कृपा हमेशा बनाए रखें। 🙏💐
हैशटैग्स:
02/06/2026
💧 रामगढ़ जिले में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल 💧
आज जिला समाहरणालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) मद से लगभग ₹1 करोड़ 25 लाख की लागत से जिले के 1000 चापानलों के मरम्मत कार्य का संयुक्त रूप से शिलापट्ट अनावरण कर शुभारंभ किया गया।
गर्मी के मौसम में स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। लंबे समय से खराब पड़े चापानलों की मरम्मत होने से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के हजारों परिवारों को राहत मिलेगी तथा पेयजल आपूर्ति व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।
जनता की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी प्रतिबद्धता है। यह योजना न केवल लोगों की दैनिक जरूरतों को पूरा करेगी, बल्कि जल संकट से जूझ रहे क्षेत्रों में भी बड़ी राहत प्रदान करेगी।
इस अवसर पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद श्री मनीष जायसवाल जी, रामगढ़ विधायक श्रीमती ममता देवी जी, मांडू विधायक श्री निर्मल महतो जी, उप विकास आयुक्त श्री आशीष अग्रवाल जी, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के पदाधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
जनहित और विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता निरंतर जारी रहेगी।🙏😊
02/06/2026
📍 रामगढ़ जिला समाहरणालय सभागार में आयोजित जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) न्यास परिषद की बैठक में शामिल होकर पतरातू प्रखंड क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों को मजबूती के साथ रखा।
खनिज संपदा से प्राप्त होने वाली DMFT की राशि का उपयोग उन क्षेत्रों के विकास में होना चाहिए, जो खनन गतिविधियों से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हैं। इसी उद्देश्य के साथ क्षेत्र की समस्याओं और जनता की अपेक्षाओं को बैठक में प्रमुखता से उठाया।
🔹 आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों की सुरक्षा का मुद्दा
भुरकुंडा पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में संचालित आंगनबाड़ी तेलीमान धौड़ा केंद्र के बच्चों को सड़क पार कर केंद्र तक पहुंचना पड़ता है, जो सुरक्षा की दृष्टि से चिंता का विषय है। बच्चों के सुरक्षित भविष्य को ध्यान में रखते हुए केंद्र के लिए उपयुक्त एवं सुरक्षित वैकल्पिक स्थान चयन करने का आग्रह किया।
🔹 निर्माणाधीन पीसीसी सड़क कार्य शीघ्र पूर्ण करने की मांग
लपंगा पंचायत के बुचली होटल से कोल कंपनी होते हुए पटेल नगर बैंक मोड़ तक DMFT मद से निर्माणाधीन पीसीसी सड़क का कार्य जल्द पूरा कराने की मांग रखी, ताकि स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सके और क्षेत्रीय विकास को गति मिले।
🔹 जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण पर जोर
पटेल नगर बैंक मोड़ से सुंदर नगर के लोहा पुल तक निर्मित पीसीसी सड़क की वर्तमान स्थिति अत्यंत खराब है। जनता की परेशानी को देखते हुए इसके पुनर्निर्माण को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।
🔹 पतरातू मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स को पुनर्जीवित करने का आग्रह
पतरातू प्रखंड स्थित मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स की मरम्मत कर उसे पुनः संचालित करने की मांग रखी, जिससे स्थानीय व्यापारियों को सुविधा मिले और आर्थिक गतिविधियों को नया बल प्राप्त हो।
🔹 भुरकुंडा बाजार के लिए आवश्यक जनसुविधाएं
भुरकुंडा बाजार में आम जनता की सुविधा हेतु—
🏢 बहुउद्देशीय सामुदायिक भवन
🚻 सार्वजनिक शौचालय
💡 हाई मास्ट लाइट
की स्थापना का आग्रह किया, जिससे क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार हो सके।
DMFT की राशि केवल निर्माण कार्यों तक सीमित न रहकर शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, स्वच्छता और जनसुविधाओं जैसे क्षेत्रों में प्रभावी ढंग से खर्च होनी चाहिए। विकास तभी सार्थक है जब उसका लाभ सीधे आम लोगों, विशेषकर बच्चों, युवाओं, महिलाओं और श्रमिक परिवारों तक पहुंचे। क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान और विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
🤝 मेरा संकल्प है कि जनता की आवाज़ को हर मंच पर मजबूती से उठाते हुए क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास करता रहूं।
मौके पर हजारीबाग सांसद श्री मनीष जयसवाल जी, रामगढ़ विधायक श्रीमती ममता देवी जी, मांडू विधायक श्री निर्मल महतो जी, उप विकास आयुक्त श्री आशीष अग्रवाल जी, वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री नीतीश कुमार जी, सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
01/06/2026
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा श्री Nitin Nabin जी ने मा श्री Nagendra Nath Tripathi जी को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय संगठक (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) नियुक्त किया है।
01/06/2026
आज चतरा जिला समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होकर बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्याओं एवं विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को मजबूती के साथ रखा।
बैठक में चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद Kali Charan Singh, सिमरिया विधायक Ujjwal Das, चतरा विधायक Janardan Paswan सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही क्षेत्र में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया गया।
जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, बेहतर आधारभूत संरचना एवं जनसुविधाओं के विस्तार हेतु निरंतर प्रयासरत हैं। क्षेत्रवासियों के हितों की आवाज को हर मंच पर प्रभावी ढंग से उठाना हमारी प्राथमिकता है। 🙏🏻🇮🇳
01/06/2026
अपने विधानसभा क्षेत्र के पतरातू प्रखंड स्थित कटिया पंच मंदिर परिसर में आयोजित शारदा प्रीमियर लीग सीजन-2 के फाइनल मुकाबले में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
फाइनल मुकाबला हेसला नाइट राइडर्स एवं रॉयल चैलेंजर्स मार्किट के बीच खेला गया, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स मार्किट की टीम विजेता तथा हेसला नाइट राइडर्स की टीम उपविजेता रही। इस अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
शारदा प्रीमियर लीग सीजन-2 का सफल आयोजन क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को निखारने तथा युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने का सराहनीय प्रयास है। आयोजन समिति के सभी सदस्यों को इस उत्कृष्ट प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। खेल हमें अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व की सीख देते हैं तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। 🏏🏆
01/06/2026
पतरातू प्रखंड अंतर्गत मतकमा स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में आयोजित श्री श्री मण्डा पूजा महोत्सव में शामिल होकर पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मण्डा पूजा हमारी समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपरा और आस्था का प्रतीक है, जो समाज में भाईचारे, एकता और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश देती है। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों से मुलाकात कर उन्हें पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर भाजपा भदानीनगर मंडल अध्यक्ष श्री सोनू कुमार शौर्य, पूर्व जिला परिषद सदस्य श्री मनोज राम, मण्डा पूजा समिति के अध्यक्ष श्री जोगेंद्र मुण्डा, सचिव श्री विकास मुण्डा, कोषाध्यक्ष श्री अनीश मुण्डा, मुखिया श्री विकास कुमार नायक, पूर्व मुखिया श्री राजेंद्र मुण्डा, श्री सत्येंद्र कुमार, श्री राजीव कुमार, श्री राकेश कुमार सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।
31/05/2026
आज बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत उरेज, बड़कागाँव में श्री श्री मंडा पूजा समिति द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा एवं धार्मिक आस्था का अद्भुत संगम देखने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस पावन अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को मंडा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। मंडा पूजा हमारी लोक संस्कृति, आस्था, तपस्या एवं सामाजिक एकता का प्रतीक है, जो समाज में भाईचारा, सद्भाव और सामूहिक सहयोग की भावना को सुदृढ़ करता है।
ऐसे सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन हमारी गौरवशाली परंपराओं को संरक्षित रखने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं के साथ उत्साहपूर्वक सहभागिता कर सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
#मंडा_पूजा #उरेज #बड़कागांव #झारखंड_संस्कृति
31/05/2026
🚩🙏 भक्ति और संस्कृति की मनमोहक संध्या 🙏🚩
पतरातू प्रखंड के सौन्दा बस्ती में आयोजित श्री श्री मंडा पूजा सह जागरण कार्यक्रम में शामिल होकर फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मंडा पूजा झारखंड की लोक आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण पर्व है। जागरण कार्यक्रम में उमड़ी श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने तथा सामाजिक एकता और सद्भाव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
महादेव की कृपा सभी पर बनी रहे तथा क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो।
हर हर महादेव! 🚩🔱
#मंडा_पूजा #जागरण #सौन्दा_बस्ती #पतरातू #हरहरमहादेव #झारखंड_संस्कृति #लोक_आस्था #सांस्कृतिक_विरासत #सनातन_परंपरा 🙏🚩
31/05/2026
पतरातू प्रखंड के निम्मी गांव में आयोजित श्री श्री मंडा पूजा सह सांस्कृतिक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर फीता काटकर कार्यक्रम का शुभ उद्घाटन किया। इस पावन अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को मंडा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
अपने संबोधन में कहा कि मंडा पूजा हमारी समृद्ध लोक संस्कृति, आस्था और परंपराओं का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में भाईचारे, एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। हमारी संस्कृति और परंपराएं ही हमारी पहचान हैं, जिन्हें सहेजकर अगली पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना करते हुए सभी श्रद्धालुओं के मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।
इस अवसर पर भाजपा भदानीनगर मंडल अध्यक्ष श्री सोनू कुमार शौर्य, समाजसेवी रामफल बेदिया, पूर्व जिला परिषद सदस्य दर्शन गंझू, पूर्व जिला परिषद सदस्य अन्नू देवी, मंडा पूजा समिति के अध्यक्ष श्री संजय करमाली, उपाध्यक्ष श्री झमन महतो, सचिव श्री अनिल गंझू, उपसचिव श्री बीरबल महतो सहित समिति के सदस्य, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।