05/11/2025
https://www.facebook.com/61562491034887/posts/122144721404416367/?app=fbl
We unite to fight against corruption
खुलासा 🗣📢
--------------------
Part-1
सीoसीoएलo हजारीबाग क्षेत्र अंतर्गत तापीन नॉर्थ परियोजना जिला रामगढ़ (झारखण्ड) में वर्ष 2022 में गैरमजरुआ भूमी की बड़ी मात्रा में हेरा-फेरी की गई।
जिसका दुष्परिणाम क्षेत्र में निवास कर रहे रैयत एवं गरीब लोगों को सहन करना पड़ रहा है।
इस अनियमितता में संलिप्त सीoसीoएलo प्रबंधन, अंचल कार्यालय माण्डू , जिला प्रशासन एवं गैरकानूनी रूप से गठित आर आर कमिटी द्वारा बड़ी मात्रा में हेरा-फेरी की गई है। जिसका आर्थिक लाभ अंचल एवं जिला प्रशासन को मिला ,परन्तु सबसे चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है,कि जमीन की फर्जी कागजात बनाते हुए कुछ स्थानीय जनप्रतिनिधियों ,सीसीएल प्रबंधन के कुछ लोगों एवं गैर -रैयतों को नियोजन का लाभ दिया जा रहा है।
ऐसा ही मामला पिछले सप्ताह 23 नo (तापीन नॉर्थ)निवासी एक आदिवासी रैयत परिवार द्वारा बताया गया कि उनके परिवारिक वंशज द्वारा निजी लाभ से प्रेरित होकर अपने वंशावली में अन्य लोग को शामिल कर मूल वंशजों को बेदखल कर दिया गया है,और इसी के आधार पर सीoसीoएलo द्वारा नियोजन भी दे दी गई है। जिससे संबंधित लिखित शिकायत मूल रैयतों द्वारा सीoसीoएलo प्रबंधन ,जिला प्रशासन एवं संबंधित उच्च अधिकारियों से जल्द करने की बात कही गई है।✍️
नोट: जल्द ही अनियमितता में संलिप्त लोगों का नाम साक्ष्यों के साथ खुलासा किया जाएगा।
➡️शेष खुलासे अगले पोस्ट में ,तबतक आप सभी इसे शेयर करते रहें।🔊
CBI Headquarters, CGO Complex, New Delhi
Press Information Bureau - PIB, Government of India
Hemant Soren
26/07/2024
क्रांतिकारी जोहार 🏹🙏
___________________
DGMS की टीम ने की सीoसीoएलo तापिन नॉर्थ परियोजना के सुरक्षा मानकों की जांच
------------------------------------------------------------------
आज दिनांक 26-07-2024 को तापिन ग्रामवासियों द्वारा DGMS को लिखित आवेदन देते हुए, निम्नलिखित सुरक्षा मानकों की अनदेखा करने संबंधित शिकायत की गई थी:
1 बलास्टिंग संबंधित मानकों की अनदेखी
2 खुली खदानों की किनारों पर घेराबंदी का न होना
3 खनन कार्य से हो रहे प्रदूषण के नियंत्रण हेतू कारगार उपाय न किया जाना
4 समय-समय पर पानी का छिड़काव न किया जाना
5 भारी वाहनो की पार्किंग की व्यवस्था सही न होना
6 बिचौलियों एवं सीसीएल प्रबंधन की मिलीभगत से कई अनियमितताएं किया जाना
7 वासित क्षेत्र से खदान की सुरक्षित दूरी का न होना
8 वायु प्रदूषण आदि
जिसपर DGMS टीम द्वारा ग्रामीणो की उपस्थिति में सघन जाँच की गई इस दौरान कई अनियमितता सामने आई, जिसपर सीसीएल प्रबंधन को कडी हिदायत
देते हुए जल्द से जल्द सुधार करने को कहा गया।
नोट : उपरोक्त अनियमितताओं का मुख्य कारण सीसीएल प्रबंधन का बिचौलियों के साथ मिलकर अपने निजि फायदे के लिए भ्रष्टाचार में संलिप्त रहना ,जिसकी उच्च-स्तरीय जांच की जानी चाहिए जिससे कई और भी अनियमितताएं सामने आएगी।
Enforcement Directorate
Central Bureau of Investigation - CBI
Press Information Bureau - PIB, Government of India
Pib Jharkhand
Coal India
Halla Bol
18/07/2024
क्रांतिकारी जोहार।
कांके CO जयकुमार राम की Corruption गाथा...
______________________________________
यदि तापीन नॉर्थ ग्रामीणों द्वारा दी गई आवेदन पर जिला प्रशासन पूर्व में ही कार्यवाही की होती तो सी• सी• एल• तापीन नॉर्थ द्वारा अधिग्रहण की गई लगभग 200 एकड़ भूमि पर की गई हेरा-फेरी, का खुलासा दो वर्ष पूर्व ही हो जाता परन्तु ऐसा हो न सका ।
क्योंकि इस भ्रष्टाचार में संलिप्त CO जयकुमार राम ,सीसीएल प्रबंधन हजारीबाग क्षेत्र, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं हेरा-फेरी करने वालों का ऐसा Febicol का जोड़ था कि कभी कोई कार्यवाही नहीं हुई।
जल्द ही ED की कार्यवाही मांडू अंचल से संबंधित मामले पर भी होगी ।
"भ्रष्टाचारियों की जोडी ,के दिन बचे हैं थोड़ी ।"
जय जोहार।