19/01/2026
आरवाईए सिंदरी नगर कमिटी की बैठक सम्पन्न हुई।
उपस्थित साथियों ने कहा कि 2 करोड़ प्रतिवर्ष रोजगार देने का वादा कर आने वाली सरकार ने पिछले 12 वर्षों में सबसे अधिक बेरोजगारी पैदा की है।
सिंदरी नगर जिसे औद्योगिक नगरी से जाना जाता था, यहां नौजवानों के पास रोजगार हुआ करता था। परन्तु आज अदानी एसीसी, हर्ल, पॉवर मेक, केटीएमपीएल आदि के होते हुए भी सिंदरी शहर के नौजवानों को नौकरी के अभाव में पलायन कर रहे हैं। अदानी का एसीसी में तीसरी यूनिट चालू हो गया किन्तु वहाँ पर रोजगार बढ़ने की जगह पहले से घट गया। सिंदरी शहर एवं आसपास के लोग यहाँ की फैक्ट्री, ऑफिस आदि का प्रदुषण, गंदगी, यहाँ के स्थानीय झेलेंगे और नौकरियों, नियोजन उन्हें मिलता नहीं है। आरवाईए इन सवालों को लेकर मजबूत आंदोलन खड़ा करेगी।
बैठक में आरवाईए राज्य परिषद के सदस्य विमल कुमार, जीतू सिंह बाबू राजा, प्रदीप महतो, मंटु राम, अनुपम सहाय, प्रकाश मंडल, राजू बावड़ी, आमिर सेंस, अशोक देव, गोपाल महतो सुभाष हसदा राजेश मुखर्जी नरेश सिंह असीम बावड़ी राहुल टुडू सुमित आदि लोग उपस्थित थे।
18/01/2026
रोजगार, न्यूनतम मजदूरी और काम के घंटे के सवाल पर फासीवादी हुकूमत के खिलाफ आरवाईए (RYA) ने फूँका बिगुल, रामगढ़ में 1 फरवरी 2026को होगी बड़ी बैठक
रामगढ़: 18 जनवरी को यादव धर्मशाला रामगढ़ में रेवोल्यूशनरी यूथ एसोसिएशन (RYA) के प्रमुख साथियों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से RYA के राज्य सचिव अविनाश रंजन और पूर्व राज्य सचिव अमल घोष उपस्थित रहे। बैठक में युवाओं के ज्वलंत मुद्दों और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर रणनीति तैयार की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 1 फरवरी 2026 को रामगढ़ यादव धर्मशाला में 'विस्तारित जिला संयोजन बैठक' का आयोजन किया जाएगा। रोजगार, न्यूनतम मजदूरी और काम के घंटे के सवाल के सवालों पर वर्तमान सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन को तेज करना और हजारों नौजवानों को सदस्यता अभियान चलाकर संगठन से जोड़ना है।
राज्य सचिव अविनाश रंजन ने कहा कि झारखंड के युवा पलायन को मजबूर हैं। नए रोजगार का सृजन नहीं के बराबर है, मनरेगा जैसी रोजगार गारंटी योजना को खत्म करने की नीति का सीधा असर भी झारखंड के नौजवानों पर पड़ने वाला है। आगामी संसद सत्र के दौरान इन सवालों के साथ, और प्रवासी मजदूरों के अधिकारों के लिए दिल्ली में एक विशाल धरना आयोजित किया जाएगा। संगठन प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा और उनके हक के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाएगा। जिला अध्यक्ष जयबीर हांसदा ने कहा जिला में न्यूनतम मजदूरी और काम के घंटे के सवाल पर जिला समाहरणालय में
फरवरी में धरना प्रदर्शन किया जाएगा!रामगढ़ के 10 हजार युवाओं को संगठन से जोड़ते हुए विधानसभा सत्र के दौरान रोजगार, बेरोजगारी भत्ता, स्थानीयता के सवालों पर युवाओं का विधानसभा घेराव किया जाएगा। बैठक में , आकाश हांसदा, उमेश बेदिया, बिक्रम बेदिया, सुनिल बेदिया, हीरालाल महतो, धनेश्वर टुडू, नागभूषण कुमार,अमित प्रजापति, सोहन बेदिया, शंकर करमाली, विनेश मुंडा, उमेश बेदिया शामिल हुए!
18/01/2026
आउट सोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों के अनिक्लश्चित कालीन धरना का RYA (Revolutionary Youth Association) ने बगोदर और बिरनी में किया समर्थन!
सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगोदर और बिरनी के सभी ऑउट सोर्सिंग कर्मी अपने सात सूत्री मांगों लेकर धरना पर बैठे हैं , उक्त धरना कार्यक्रम को इंकलाबी नौजवान सभा ने समर्थन किया और आरवाईए की एक टीम धरना स्थल पर पहुंची । धरना में उपस्थित कर्मियों ने कहा कि कंपनी और अधिकारियों के मिली भगत से सभी कर्मियों का चार महीने का वेतन रोक दिया गया है तथा कंपनी द्वारा लगातार सभी कर्मियों का आर्थिक शोषण किया जाता है । साथ ही बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने कल उनलोगों के साथ जिस प्रकार का दुर्व्यवहार किया है वो काफी शर्मनाक है ।
स्वास्थ्य कर्मियों के सभी बातों को सुनकर आरवाईए ने ऐलान करते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि आप सभी के संघर्षों साथ आरवाईए जनसंगठन खड़ी है और इस लड़ाई में किसी भी हद तक आप सभी के संघर्षों का साथ देने के लिए तैयार है ।
CPI ML - Liberation Jharkhand
09/01/2026
झारखण्ड के बगोदर निवासी 5 प्रवासी मजदूर 8 महीने से अधिक समय से नाइजर में अपहृत हैं, सरकार उनकी कोई सुध नहीं ले रही है।
नाइजर में फंसे सभी 5 मजदूरों का वतन वापसी क्यों नहीं मोदी सरकार जबाव दो!
सांसद विधायक चुप्पी तोड़ो!
भाजपा सरकार से मांग करते हैं कि बिना किसी देरी के कूटनीतिक प्रयास कर मजदूरों को वापस लाया जाय।
RYA
08/01/2026
इंकलाबी नौजवान सभा(आरवाईए) की धनबाद जिला कमिटी की बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से 21 सदस्यीय संयोजक कमेटी का गठन किया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि आने वाले दिनों में व्यापक सदस्यता अभियान चलाते हुए जिला सम्मेलन की दिशा में ठोस कदम बढ़ाए जाएंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे—आरवाईए के राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड नीरज ,सिंदरी विधानसभा के पूर्व विधायक कॉमरेड आनंद महतो,इंकलाबी नौजवान सभा(झारखंड)के राज्य अध्यक्ष कॉमरेड संदीप जयसवाल !
बैठक में युवाओं की भागीदारी, संगठनात्मक मजबूती और जनसंघर्षों को आगे बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
04/01/2026
आरवाईए की झारखंड राज्य कमेटी की बैठक कॉमरेड महेंद्र सिंह भवन बगोदर में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
बैठक में बतौर मुख्य अतिथि आरवाईए के राष्ट्रीय महासचिव नीरज कुमार उपस्थित थे। बैठक के दौरान संगठनात्मक मजबूती, वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और युवाओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।
इसी क्रम में मार्च में सभी जिला का सम्मेलन कराते हुए राज्य सम्मेलन करने और आगामी 16 जनवरी को शहीद कॉमरेड महेंद्र सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर हजारों की संख्या में बगोदर पहुंचने का आह्वान किया गया।