30/01/2025
आज मेरे जन्मदिन के अवसर पर प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष तौर पर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से शुभकामनाएं देने के लिए अपने सभी परिवार के सदस्यों तथा रिश्तेदारों, गुरुजनों, छात्र-छात्राओं, कर्मचारियों, अभिभावकों, दोस्तों एवं विभिन्न विभाग में कार्यरत अधिकारियों को मैं धन्यवाद अदा करना चाहता हूं आप सभी का साथ एवं प्यार यूं ही हमेशा मेरे साथ बना रहे।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति महोदय, विश्वविद्यालय प्रशासन में मौजूद विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारीयों तथा शिक्षकों से अपने उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद लिया।
वसुदेव कुटुंबकम ☺️💓सत्यमेव जयते।
10/12/2024
आज दिनांक 10 दिसंबर 2024 को गढ़वाल विश्वविद्यालय के नवयुक्त कार्यवाहक कुलपति महोदय से शिष्टाचार भेंट करते हुए उन्हें बधाइयां दी तथा विश्वविद्यालय में मौजूद छात्र-छात्राओं की समस्याओं का समाधान हेतु वार्तालाप की तथा ज्ञापन सौंपा।
विश्वविद्यालय में अतिशीघ्र दीक्षांत समारोह करवाया जाए इस संदर्भ में कुलपति महोदय से वार्तालाप की जिस पर कुलपति महोदय द्वारा सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही दीक्षांत समारोह करवाया जाएगा इसके साथ-साथ शैक्षणिक सत्र को समय पर सुचारू रूप से चलने के लिए निवेदन किया गया तथा b.Ed इंटीग्रेटेड कोर्स में आ रहे विद्यार्थियों की समस्या की गंभीरता को बताते हुए तत्काल रूप से कार्रवाई करने की मांग की गई साथ-साथ विश्वविद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ-साथ, विश्वविद्यालय में अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रवेशार्थी निर्देशिका(प्रोस्पेक्टस) उपलब्ध करवाने की मांग की गई इन सभी मुद्दों पर कुलपति महोदय द्वारा सकारात्मकआश्वासन दिया गया साथ ही साथ प्रोस्पेक्टस को जल्द ही सभी विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यम द्वारा उपलब्ध करवाने की बात भी कहीं, क्योंकि आम छात्र-छात्राओं को परीक्षाओं से जुड़ी कहानी सारी समस्याएं आती हैं तथा विश्वविद्यालय में मौजूद कई सारी योजनाओं के बारे में आम छात्र को पता नहीं होता है पर अब इसके माध्यम से विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय से जुड़ी कई अहम जानकारियां मिल पाएगी।
:- सौरभ चंद्र सानू
09/12/2024
“सपनों की उड़ान वही भर सकते हैं, जो अपने डर को पीछे छोड़ देते हैं।”
13/10/2024
आज शाम 7 बजे यूट्यूब पर लाइव आकर आप सभी के साथ अपनी बात रखूंगा।
👇👇👇👇
https://www.youtube.com/live/oJlr5NeJziI?si=1-CQpTXWIVvAmeu7
YouTube Channel Name :- Indian Students Voice
10/10/2024
DSW office में धरना जारी। दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि कोई भी अधिकारी यहां पर मौजूद नहीं है, हमारा आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक न्याय नहीं मिल जाता।
05/10/2024
HNBGU छात्रसंघ चुनाव 2024 के दौरान विभिन्न प्रत्याशियों के द्वारा लिंगदोह कमेटी का जो उल्लंघन किया गया है वह गलत है, जहां चुनाव प्रचार के लिए 5000 तक का खर्चा करने के लिए सभी प्रत्याशियों को सीमा तय की गई है वही खुले आम लाखों रुपए छात्रसंघ चुनाव के दौरान खर्च किए जा रहे हैं जो कि गलत है। कॉलेज परिसर के भीतर बिना अनुमति रैली, और शोर शराबा तथा डीजे बजाए गए चुनाव के दौरान शराबी बांटी गई, विभिन्न पार्टियों का आयोजन किया गया जो कि गलत है सारे प्रमाण विश्वविद्यालय प्रशासन को दिए हुआ है परंतु उसके बावजूद भी प्रशासन कोई भी कार्रवाई नहीं कर रहा है।
यदि किसी प्रत्याशी के भीतर काबिलियत मौजूद है तो उसे सिर्फ इस आधार पर पीछे नहीं रहने दिया जा सकता है कि उसके पास लाखों रुपए नहीं, गढ़वाल विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले हर एक विद्यार्थी को पूरा अधिकार है चुनाव लड़ने का यदि उसके भीतर काबिलियत है तो उसे अपनी काबिलियत प्रदर्शित करने का भी पूरा हक है परंतु आज विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा सकारात्मक कार्रवाई देखने को नहीं मिल रही है इससे स्पष्ट होता है कि वह विश्वविद्यालय के भीतर चल रही वर्षों से पैसों की राजनीति का खेल को बनाए रखना चाहता है हकीकत बात तो यह है कि इसमें फायदा विश्वविद्यालय को ही है एक आम छात्र को इसका नुकसान ही झेलना पड़ता है।
शिकायत प्रकोष्ठ में भेजी गई शिकायत का निवारण 24 घंटे तक हो जाना चाहिए परंतु एक हफ्ता होने वाला है अभी तक मेरे द्वारा दी गई शिकायत पर कोई का भी निष्कर्ष नहीं निकल गया है ।
चुनाव प्रक्रिया में दखल न डालने हेतु मेरे द्वारा धरना स्थगित किया गया था परंतु यह आंदोलन अभी भी जारी है और आप सब की जानकारी के लिए बता दूं कि मैं अभी भी भूख हड़ताल पर हूं स्वास्थ्य खराब के चलते हुए तरल चीज ले रहा हूं ताकि शरीर में पानी की कमी ना रहे, मैं लगातार हर दिन विश्वविद्यालय के चक्कर लगा रहा हूं समस्त अधिकारियों से मिलने की कोशिश कर रहा हूं परंतु मुझे कोई भी जवाब नहीं दिया जा रहा है मुझे जबकि पूरा विश्वास था कि विश्वविद्यालय प्रशासन सच का साथ देगा परंतु ऐसा दिखाई नहीं देता।
मैंने जो यह मुद्दा उठाया है यह हर एक छात्र का मुद्दा है विश्वविद्यालय के भीतर चली आ रही पैसों की राजनीति, तथा जिस तरह से लगातार माहौल खराब होता है उसे माहौल को बदलने की जरूरत है एक नया परिवर्तन लाने की जरूरत है।
मेरा स्वास्थ्य लगातार खराब होते जा रहा है परंतु इसके बावजूद भी विश्वविद्यालय प्रशासन को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।
19/09/2024
मैदान में एक बार फिर से आ रहे हैं,इस बार 💓
किस्मत के भरोसे नहीं मेहनत के दम पर खेलेंगे✌️✌️✌️
मैं सौरभ चंद्र सानू इस वर्ष गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर में छात्रसंघ चुनाव 2024-25 में अध्यक्ष पद हेतु दावेदारी कर रहा हूं आप सभी मुझे बेहद अच्छे तरीके से जानते हैं, विगत 5 सालों से विश्वविद्यालय में रहते हुए छात्रों के लिए ही काम किया है तथा आप लोगों का भरपूर स्नेह और प्यार मिला है और आज आप लोगो के लिए ही चुनावी - मैदान में उतर रहा हूं, जिसमे आप सब का साथ तथा सहयोग की आवश्यकता है।
इस बार अध्यक्ष पद हेतु चुने सौरभ चंद्र सानू ।
आपका साथी
सौरभ चंद्र सानू
8533844569
05/09/2024
अभी तो हम मैदान में उतरे ही नहीं,
और लोगों ने हमारे चर्चे शुरू कर दिये…।
04/09/2024
4 सितंबर 2019, छात्रसंघ शपथ ग्रहण HNBGU समारोह की तस्वीर। 😊💓
मेरी जिंदगी में राजनीति की शुरुआत यही से हुई थी, इस राजनीति ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। आज पूरे 5 साल पूरे हो चुके हैं छात्र राजनीति में मुझे, इस दौरान छात्रों के मध्य रहकर बहुत कुछ बाते पता चली उनकी मूलभूत समस्याओं को जानने को मिला और सबसे अच्छी बात कि उन समस्याओं के समाधान हेतु कार्य करने का मौका मिला।
मैं हमेशा आप लोगों के साथ हूं और रहूंगा।
आप सब लोगों के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।
02/09/2024
कीर्ति चक्र से सम्मानित मेजर दिग्विजय सिंह रावत जी का आज गढ़वाल विश्वविद्यालय में अभिनंदन किया। आप हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं, अपने कौशल को आगे बढ़ाकर राष्ट्र विकास में भूमिका अदा करने की बात आपने की तथा अपने जीवन के अनुभवों को हमसे साझा किया इस अवसर पर आप हमारे साथ मौजूद रहे व आपने हमे अपना समय दिया इस बात की हमें बेहद खुशी है।
गढ़वाल विश्वविद्यालय के तरफ से आपको कीर्ति चक्र से सम्मानित होने पर ढेर सारी बधाइयां।
हमें आप पर गर्व है सर
भारत माता की जय...💗🇮🇳💗
01/09/2024
Policy Making Bootcamp For Youth & Civil Society On Sustainable Development Goals 😊💗 30 August.
Team Work 😊💓... Policy making:- challenges of gender Inequality in Uttarakhand.
Through the Policy Making Boot Camp, we got to know and learn a lot, for which I would like to thank Garhwal University, Uttarakhand Government, UNDP, CPPGG,The DAIS.
We are the youth of this country and the future of this country is in our hands, we can do a lot, through this boot camp we have got to see a new path.
14/08/2024
आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
💓🇮🇳💓