वैशाली विकास संघ

वैशाली विकास संघ

Share

लोकतंत्र की जननी वैशाली के साथ सौतेला रवैया नहीं चलेगा।

21/02/2026

"सपनों को मिली नई उड़ान! अब सोनपुर में गूंजेगी अंतरराष्ट्रीय विमानों की दहाड़। 🌍✈️"
​बिहार सरकार का बड़ा कदम: 4200 एकड़ में अंतरराष्ट्रीय मानकों वाला नया हवाई अड्डा। यह सिर्फ एयरपोर्ट नहीं, करोड़ों बिहारियों के बेहतर भविष्य का द्वार है। जय बिहार! 🙏🇮🇳

Narendra Modi Mangal Pandey Samrat Choudhary Nityanand Rai Mukesh Nishad

28/09/2025

वैशाली के विकास में योगदान देने के लिए Hajipur Now को हार्दिक धन्यवाद।

28/09/2025

वैशाली चकरामदास मिडिल स्कूल से सम्मत चौक तक जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीण के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। स्थानिय विधायक श्री सिद्धार्थ पटेल जी को कई बार फ़ोन के माध्यम से सूचना दी गई परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई अगर आचार संहिता से पहले सड़क निर्माण कार्य नहीं होता है तो पुणे विधानसभा में विरोध प्रदर्शन एवं आंदोलन किया जाएगा जिसकी गूंज पटना तक सुनाई देगी।

Vision Of Nitish Kumar District Administration, Vaishali Jay Prakash Veena Devi Vaishali Vikash Sangh

20/09/2025

Celebrating my 5th year on Facebook. Thank you for your continuing support. I could never have made it without you. 🙏🤗🎉

Photos from वैशाली विकास संघ's post 20/09/2025

सूचना

आप सभी सदस्य गण को नमस्कार सूचित हो कि सभी ग्रामीण के द्वारा चकरामदास मिडिल स्कूल से लेकर सम्मत चौक तक जर्जर हो चुके सड़क को लेकर आवेदन लिखकर जिला पदाधिकारी को सूचना दी गई तथा जिसे।
हमारे सदस्य गण विक्रम कुमार के द्वारा उक्त आवेदन एवं सड़क की जर्जर हालत की फोटो के साथ भेजा गया जिसको लेकर वैशाली के वर्तमान विधायक महोदय श्री सिद्धार्थ पटेल जी से फोन के माध्यम से समस्या को लेकर बातचीत हुई जिस पर उनके द्वारा एक सप्ताह के भीतर टूटे हुए है जगहों पर तत्काल मरम्मत करने हेतु आश्वासन दिया गया तथा बारिश का मौसम समाप्त होने के बाद रोड बनने का कार्य शुरू होने हेतु बात कही गई।
जिसको लेकर हम सभी माननीय विधायक महोदय को धन्यवाद देते हैं।
ज्ञात हो कि अगर एक सप्ताह के भीतर सड़क मरम्मत का कार्य शुरू नहीं होता है तो अग्रसर करवाई हेतु हम सभी निर्णय लेंगे।
वैशाली के निवासियों को अपनी बात किसी भी स्तर तक पहुँचाने के लिए वैशाली की महान धरती ही काफी है।

जय प्रकाश कुमार
वैशाली विकास संघ
9471995440

23/08/2025

नाम अंकित कुमार, पिता संजय महतो, ग्राम हरपुर बसंत, पोस्ट चकरामदास, थाना +जिला - वैशाली के रहने वाला है। जो कल दिनांक 22/08/25 को वैशाली स्टेशन पर कोडरमा से वैशाली ट्रेन आई उसी ट्रेन पर चढ़ गया जो अभी तक वापस घर नहीं लौटा है ।आप सभी को कहीं भी यह लड़का दिखे तो इस नंबर पर बताये।
सम्पर्क - 9162695725, 8541812466

खोजने में मदद करें 🙏🙏🙏
Hajipur Now District Police, Vaishali Bihar Police

31/07/2025

श्रद्धेय डॉ रघुवंश बाबू के सम्मान में,,,,,,, वैशाली के लोग मैदान में,,,,,
वैशाली जन का प्रति पालक, गण का आदि विधाता , जिसे ढूंढता आज देश , उसे प्रजातंत्र की माता, रुको, एक क्षण पथिक यहां, मिट्टी को शीश नबावों , राज्य सिद्धियो की समाधि पर , फूल चढ़ाते जाओ ।
जेपी आंदोलन से प्रभावित गणित के व्याख्याता से राजनीति में आए समाजवादी चिंतक, ईमानदार राजनेता, मनरेगा मैंन की ख्याति से नवाजे गए पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रद्धेय डॉक्टर रघुवंश प्रसाद सिंह अब अतीत हो गए ।
प्रसंग वश हमेशा याद आएंगे अपनी सादगी के लिए, अपने संघर्ष के लिए, अपने जीवन शैली के लिए, और मजेदार बात सत्ता में रहकर भी समय-समय पर आंदोलन का रुख अख्तियार करने वाले राजनेता रघुवंश बाबू लाखों लोगों के दिलों में आज भी राज करते रहेंगे ।
हाजीपुर सुगौली रेल लाइन हो, भगवान् बुद्ध की अस्थि कलश वैशाली में लाने की बात हो , वैशाली का समग्र विकास हो, देश के लगभग 650 जिलों में से बिहार के 38 जिलों को पिछड़ा क्षेत्र अनुदान के तहत (बी, आर, जी,एफ,) शामिल करना हो, या फिर इंदिरा आवास योजना के तहत बिहार में गरीबों को मकान बड़े पैमाने पर आवंटन दिलवाना हो, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बिहार को विशेष गहन रूप से आच्छादित करना हो तो डॉक्टर रघुवंश प्रसाद सिंह को भुलाया नहीं जा सकता ।
उनका व्यक्तित्व और कृतित्व, कथनी और करनी , सादा जीवन उच्च विचार , जो दिखते थे वही जीते थे ।ऐसे लोग विरले ही मिलते है ख़ासकर जब बात राजनीति की हो। राज्य सरकार द्वारा श्रद्धेय रघुवंश बाबू की बातों को मानते हुए वैशाली में भव्य बुद्ध सम्यक भवन में अस्थि कलश तो आ गया । बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के कर कमलों द्वारा गत 29 जुलाई२०२५ को भवन आम लोगों के दर्शनार्थ खोल दिया गया । लेकिन एक टिश ? काश उस परिसर में श्रद्धेय डॉक्टर रघुवंश प्रसाद सिंह जी का एक आदमकत प्रतिमा लग जाता तो भवन का शानो शौकत और गरिमा और भी बढ़ जाता ।
लोकतंत्र की जननी वैशाली ने दुनिया को डेमोक्रेसी का पाठ पढ़ाया है, हमने डेमोक्रेसी अब्राहम लिंकन से नहीं सीखा । हमारे पूर्वजों ने संघर्ष के बदौलत हर मुकाम को हासिल किया है। अब बारी है श्रद्धेय रघुवंश बाबू के मूर्ति स्थापना की तो निश्चित रूप से यहां के आम आवाम की मांग भी सरकार को माननी चाहिए ।
नहीं तो,,,,,,, उसी जे पी आंदोलन से निकले रघुवंश के लोगों का बोलना लाज़मी होगा कि सिंहासन खाली करो जनता आती है ।
आज हाजीपुर के वैशाली परिसदन में श्रद्धेय डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह जी के भतीजा समाज सेवी श्री मुकेश सिंह जी के अध्यक्षता , श्री अजय कुशवाहा जी, श्री पी के चौधरी जी, इंजीनियर राकेश रोशन जी, अनिल चंद कुशवाहा जी, सुभाष निराला जी श्री मनीष शुक्ला समेत बड़ी संख्या में उपस्थित गणमान्य लोगों के बीच प्रेसवार्ता में सरकार से मांग की गई कि आदरणीय रघुवंश बाबू का आदमकद प्रतिमा वैशाली में लगाया जाए ।
नहीं तो मजबूर होकर वैशाली के लोग आंदोलन का रूप अख्तियार करेंगे । यह मांग गैर राजनीतिक और आम अवाम की है ।
Mukesh Singh District Administration,

30/07/2025

भगवान बुद्ध की अस्ति कलश 🙏💐💐

Photos from वैशाली विकास संघ's post 29/07/2025

आज का दिन वैशाली के लिए स्वर्णिम इतिहास बना....

आज वैशाली में माननीय मुख्यमंत्री श्री Nitish Kumar जी के साथ बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मृति स्तूप, वैशाली का भव्य लोकार्पण किया।

इस समारोह में 15 देशों से पधारे बौद्ध भिक्षु और श्रद्धालुओं के साथ यह आयोजन एक सजीव अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक संगम बन गया।

72 एकड़ में फैला भगवान बुद्ध की पावन अस्थियों की प्रतिष्ठा, राजस्थानी गुलाबी पत्थरों से निर्मित भव्य वास्तु और पर्यावरण-संवेदनशीलता का अद्भुत संगम — यह स्मृति स्तूप अब वैशाली को वैश्विक बौद्ध मानचित्र पर स्थापित करता है।

ह्वेनसांग द्वारा वर्णित मड स्तूप के प्रमाण और स्त्री-सशक्तीकरण की ऐतिहासिक गवाही — यह स्थल बिहार की गौरवशाली विरासत का जीवंत प्रमाण है।

06/07/2025
Want your business to be the top-listed Government Service in Vaishali?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Website

Address


Vaishali
844128